राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने बहराइच नगर के वार्डो का किया निरीक्षण

बहराइच 16 दिसम्बर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तर प्रदेश के मा. सदस्य श्याम लाल बाल्मीकि जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद बहराइच के वार्डो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वीपर कालोनी वजीरबाग में जल भराव की समस्या के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा पुराने सुलभ शौचालयों को अतिक्रमण मुक्त किये जाने के सम्बंध में विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कालोनी में निवास कर रहे सफाई कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को भी सुना तथा निराकरण हेतु आश्वासन दिया। इसके उपरान्त श्री बाल्मीकि मोहल्ला बड़ीहाट स्थित बाल्मीकि मन्दिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई निरीक्षक सुरेश गोबिन्द व अवनीश दूबे, सफाई कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी सुधाकर बाल्मीकि, चैधरी रमेश बाल्मीकि, मदन निराला, व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Don`t copy text!