बलरामपुर। 17 दिसम्बर, 2020/अपर उप जिलाधिकारी अजीत कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में कोषागार परिसर में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त पेंशनरों की समस्याओं को सुना गया व उनकी समस्याओं का संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा निस्तारण किया गया। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि पेंशनरों से शिष्टाचार पूर्ण व्यवहार करें तथा पेंशनरों की समस्याओं का समय से निस्तारण सुनिश्चित करें।इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं को देखते हुए यह प्रावधान कर दिये गया है कि पेंशनर घर बैठे ऑनलाइन अपना जीवित प्रमाण पत्र दे सकते हैं। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी व वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा वरिष्ठ पेंशन पेंशनर्स को शॉल देकर सम्मानित किया गया । जिसमें प्राथमिक शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के शिक्षक कमरूलनिशा को 99 वर्ष पूर्ण होने पर शाॅल देकर सम्मानित किया गया। ऐसे ही कई वरिष्ठ पेंशनर को साल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार ने सभी पेंशनरों को ससम्मान से निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की कोई भी समस्याएं पेंशन संबन्धी आती है तो उनको तत्काल अवगत करायें। जिससे सभी पेंशनरों को समय से पेंशन दिया जा सके। जीवन प्रमाण पत्र की अब आॅनलाइन सुविधा कर दी गयी है। सभी पेंशन धारक आॅनलाइन जीवन प्रमाण पत्र दे सकते है। पेंशन धारको द्वारा मांग किया गया है कि पेंशनरों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किये जाए जिससे पेंशनरों को स्वास्थ्य से संबन्धित लाभ मिल सके। उन्होंने तत्पश्चात् सभी पेंशनर का आभार व्यक्त करते हुये दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर पेंशनर उर्मिला देवी, माला सिंह, शिवनारायण मिश्रा, अयोध्या प्रसाद, शोभाराम यादव, राम दुलारे वर्मा, मोहम्मद इलियास द्वारा पेंशनर दिवस में समस्या का निस्तारण होने पर खुशी व्यक्त की गई ।इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, सहायक कोषाधिकारी राजू कनौजिया, माध्यमक एवं बेसिक शिक्षा लेखाधिकारी प्रदीप कुमार, पेंशनर लिपिक तफसीर अहमद, जगदीश मौर्य, विनोद कुमार यादव, मनीष, सुनील, रवीन्द्र व अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
Related Posts

