जैन मन्दिर में पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने पहुंच कर श्री परम पूज्य….

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी 18 दिसम्बर शहर के दिगम्बर जैन मन्दिर में पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने पहुंच कर श्री परम पूज्य भवलिंगी संत,राष्ट्र योगी श्री 108 विमर्श सागर जी महा मुनिराज जी के सामने प्रस्तुत होकर शीश नमन कर आशीर्वाद प्राप्त करके उनके दर्शन किए। और प्रसाद ग्रहण किया। व्यापारी नेता पवन जैन के सौजन्य से मंत्री जी ने उक्त कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई।पूर्व मंत्री अरविंद गोप जी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों मै जागरूकता पैदा करते हैं और भाईचारे का संदेश देते है लोगो में भलाई करने कमजोरों की मदद करना और आपस में भाईचारे को बढ़ावा देना,और मजबूर लोगों की सहायता करना चाहिए।जिससे समाज में फैली हुई कुरीतियों को समाप्त किया जा सके।हमेशा लोगों को सहयोग की साधना करना चाहिए।सहयोग ही सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद लोगों में गरीब मजदूर रिक्शे वालो को ठंडक में हर साल कंबल बांटने वाले स्वर्गीय भागचंद जैन के पुत्र समाजसेवी महावीर कुमार जैन, शरद जैन,सिद्धार्थ जैन,कमलेश जैन अंकुर जैन आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!