व्यापारिक सुरक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ मासिक गोष्ठी का आयोजन….
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बाराबंकी द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, अतिक्रमण तथा व्यापारिक स्थलों पर सीसीटीवी लगाने आदि के दृष्टिगत व्यापारिक सुरक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया-
आज दिनांक 18.12.2020 को रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आर0एस0 गौतम द्वारा जनपद के व्यापारियों के साथ मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। उक्त गोष्ठी में व्यापारिक बन्धुओं से मुख्य मार्गों एवं चौराहों को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की गई । यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन हेतु भारी वाहनों को शहर के अन्दर प्रतिबन्धित करने हेतु एवं मार्गों पर ठेले/पटरी दुकानदारों आदि के अतिक्रमण से मुक्त करने हेतु राजस्व प्रशासन से सामंजस्य स्थापित कर खाली जमीन आंवटित करने के हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रचलित होने के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया। इसके साथ ही व्यापारी बन्धुओं को व्यापारिक गतिविधियों में इलेक्ट्रानिक लेन-देन में सावधानी बरतने एवं दुकानों व घरों में कार्य करने वालों नौकरों के सत्यापन कराने के सम्बन्ध में प्रोत्साहित किया गया।

