महेंद्र जिला लेखपाल संघ के अध्यक्ष व यज्ञ प्रकाश जिला मंत्री निर्वाचित

शादाब अली की खास रिपोर्ट

उन्नाव उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव गहमा गहमी

उन्नाव उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव गहमा गहमी के बीच हुआ। आम सहमति न बन पाने के कारण मतदान हुआ। जिसमें प्रतिद्वंदियों को पराजित कर महेंद्र कुमार यादव अध्यक्ष और यज्ञ प्रकाश दीक्षित जिला मंत्री चुने गए। मतगणना परिणाम घोषित होने के साथ ही नवनिर्वाचित संघ पदाधिकारियों का साथियों ने फूल माला पहना स्वागत किया।
रविवार को निराला प्रेक्षागृह में उप्र लेखपाल संघ जिला शाख का चुनाव हुआ। निर्वाचन अधिकारी प्रांतीय सह व मंडल सचिव मनीष कुमार पाठक की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष जिला मंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदों के लिए आम सहमति नहीं बन सकी, जबकि अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। गहमा गहमी के बीच हुए निर्वाचन में महेंद्र कुमार यादव ने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रवीण कुमार पटेल को हरा अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करायी। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चुनाव में नवीन तिवारी ने सूर्यकांत को पराजित कर जीत दर्ज कराई। जिला मंत्री पद के लिए यज्ञ प्रकाश दीक्षित ने बृजेश प्रताप सिंह को हरा कर जीत दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त अन्य पदाधिकारियों में अरुण कुशवाहा कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिरुद्ध कुशवाहा उपमंत्री, कृष्ण गोपाल शुक्ला कोषाध्यक्ष, रामतेज ऑडिटर निर्विरोध निर्वाचित किए गए। निर्वाचन अधिकारी ने सभी को विजयी प्रमाणपत्र दिए। मतगणना परिणामों की घोषणा के साथ ही सत्यम शर्मा, रामजी त्रिवेदी, ओम मिश्र, सुनील सिंह, धीरेंद्र शुक्ल आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम साथियों के हितों की रक्षा के लिए हर तरह का संघर्ष करेंगे।

Don`t copy text!