किशोर के पास आधा दर्जन कछुए बरामद

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मसौली पुलिस एव वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक किशोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आधा दर्जन कछुवे बरामद किये। प्रभारी निरीक्षक मसौली विजेन्द्र प्रसाद शर्मा को मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर उपनिरीक्षक राकेश वर्मा एव वन विभाग की संयुक्त टीम ने जहांगीराबाद- शहावपुर रोड पर स्थित राजकीय इण्टर कालेज के पास से एक बाल अपचारी के कब्जे से 06 अदद कछुआ (इण्डियन फलैप सेल टरटिल सिडियुल प्रजाति के) व एक अदद सूजा बरामद किया। तथा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस की गिरफ्त में बाल अपचारी ने पुलिस को बताया कि उसे इस काम हेतु 500 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलती है। तथा भागा हुआ व्यक्ति दुर्लभ प्रजाति के कछुओं को मंहगे दामों पर ले जाकर बेचता है। मसौली पुलिस ने मामला दर्ज किशोर को न्यायालय में भेज दिया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

 

Don`t copy text!