नवीन सब्जी पहुंचे एमएलसी, किसानों का जाना हाल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। नवीन गल्ला मण्डी में महीनों से दूर दराज से आये किसानों का सपा एमएलसी राजेश यादव राजू ने मण्डी पहुंच कर इस कड़ाके की ठण्ड में सभी किसानोें का हाल पूछने के बाद नाप तौल का निरिक्षण कर जांच-पड़ताल के दौरान मौजूद कमियों के सम्बन्ध में आला अधिकारियों से तत्काल फोन पर बातचीत कर तुरन्त निस्तारण के लिए कहा। वहां मौजूद सभी किसान भाइयों को ठण्ड से बचने के लिए कम्बल दिये गये, वहां पर मौजूद किसानों ने बताया कि कोई यहां पूछने वाला नहीं, किसानों की माली हालत बहुत खराब चल रही है, सरकार सिर्फ मुंगेरीलाल के सपने दिखाने का काम कर रही, जमीनी स्तर पर कोई लाभ किसानों को प्राप्त नहीं हो रहा है। राजेश यादव राजू एमएलसी ने कहा कि देश का अन्नदाता जो सभी अमीर गरीब का पेट भरता है, आज वो अपने अस्तित्व की लड़ाई स्वयं लड़ रहा है, सिन्धु बार्डर पर किसान भाइयों को सरकार के इशारे पर प्रताड़ित किया जा रहा है, दर्जनों किसान इस आन्दोलन में शहीद हो गए हैं, जो देश के लिए सबसे शर्मानक है, ये किसानों की आय दोगुनी करने वाली सरकार चन्द, उधोग पतियों की बनकर रह गई है, जनमानस से इनका कोई लेना-देना नहीं है, देश में बढ़ती महंगाई, घटते रोजगार, बढ़ती बेरोजगारी, हत्या, लूट, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में निरंतर वृद्धि हो रही है, सरकार काम के नाम पर दिखावा करके अपनी पीठ अपने हाथ थपथपा रही है। इस मौके पर मो. सबाह, राजेन्द्र वर्मा पप्पू, हिमांशु यादव, मौलाना असलम, मोहम्मद मोनिस, डा. अलीम, वीरेन्द्र वर्मा नेवली, अमित यादव, अशफाक, यशवंत सिंह यादव, आरेन्द्र प्रधान, जितेन्द्र, मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!