टिकरा को हरकर सआदतगंज ने जीता वालीबाल टूर्नामेंट

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

त्रिलोकपुर बाराबंकी। कस्बा सआदतगंज में आयोजित एक दिवसीय दे नाईट वालीबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टिकरा टीम को हरा कर सआदतगंज ने जीत का परचम लहराया। सआदतगंज मैदान में दूधिया रौशनी में आयोजित प्रतियोगिता को देखने भीषण ठंड में भी बड़े पैमाने पर खेल प्रेमी जूटे। टूर्नामेंट में बाराबंकी टिकरा उस्मा कुर्सी किन्तुर मरकामऊ चैखंडी अनूपगंज सआदतगंज टीमो ने हिस्सा लिया। देर रात फाइनल में पहुची टिकरा उस्मा और सआदतगंज टीमो के मध्य फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें पहले राउंड में सआदतगंज के 15 पॉइंट के जवाब में टिकरा ने 12 अंक हासिल किए दूसरे राउंड में सआदतगंज के 15 अंक के जवाब में 11 अंक ही हासिल कर पाई इस तरह सआदतगंज टीम ने टूर्नामेंट पर जीत हासिल कर ली। विजयी टीम को आयोजको ने पुरुस्कृत करके खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर इशराक अंसारी, इरशाद, कैप्टन अजमल, अकमल, नफीस राईन, फैजान अंसारी, अखलाक अंसारी, अबू हुजैफा, फैसल, अबरार अंसारी, नफीस पंकज शुक्ला, सलमान अफजाल, अकमल, हमजा, अबू उबैदा अंसारी, लतीफ मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!