तेजरफ्तार एम्बुलेंस होटल में घुसी बड़ा हादसा होते होते बचा

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र में एम्बुलेंस विधुत पोल व हैंडपंप तोड़ते हुए होटल में जा घुसी।जिसमे सो रहे लेबर बालबाल बच गए।इस घटना की लिखित तहरीर होटल मालिक ने रुदौली कोतवाली मे दी है।
अरशद अली पुत्र मुश्ताक अली ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि सोमवार की रात्रि लगभग 10 बजे अपना होटल बन्द करके अपने घर चला गया।सोमवार की रात्रि लगभग 11:45बजे रुदौली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार 102 एम्बुलेंस का अज्ञात चालक ने मो0 पूरेखान में रूदौली भेलसर मार्ग पर स्थित मेरे होटल में जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें हैंडपंप,बड़ा काउंटर व शीशा लगा स्टील का काउंटर और टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें लगभग 50 हज़ार रुपये का नुकसान हो गया है।अरशद अली ने बताया कि मेरे होटल के बगल मुश्ताक अहमद पूरे खान रुदौली की खड़ी गाड़ी वैगनआर संख्या यूपी 42 आर 1894 को भी उक्त एम्बुलेंस ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया जिसमें लगभग 70 हज़ार रुपये का नुकसान हो गया है।अरशद अली ने अज्ञात एम्बुलेंस चालक के विरुद्ध रुदौली कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।होटल मालिक अरशद अली ने बताया कि होटल के अंदर सो रहे सभी लोग सुरक्षित हैं एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई।इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी नयागंज वीरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि 102 एम्बुलेंस ने अरशद के होटल में टक्कर मार दी जिसमें काफ़ी नुकसान हुआ है इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है एम्बुलेंस का चालक एम्बुलेंस छोड़कर फरार हो गया है होटल मालिक की ओर से तहरीर मिली है उस पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Don`t copy text!