आज फिर विभिन्न स्थानों पर चलाया गया मास्क चेकिंग अभियान

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र में मंगलवार को सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।बाबा बाजार में चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह ने उप निरीक्षक राजेश पाल सिपाही अलखराम वर्मा के साथ मास्क चेकिंग अभियान चलाया।
चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि दस लोगों को बगैर मास्क के घूमने पर कार्रवाई करते हुए एक हजार का जुर्माना वसूला।मवई चौराहा पर उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह ने चेकिंग अभियान चलाकर एक हजार का जुर्माना वसूला।उपनिरीक्षक राम नरेश रावत ने नेवरा में चेकिंग लगाकर सात सौ रुपये का जुर्माना वसूला।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि मास्क चेकिंग अभियान निरन्तर चलता रहेगा।उन्होंने लोगों से मास्क लगाकर चलने की अपील की।

Don`t copy text!