भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम सिपहिया कोटवा में मारपीट के मामले में पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक मवई विश्वनाथ यादव ने बताया कि ग्राम सिपहिया कोटवा में राम सनेही ने अपने लड़के के साथ मिलकर अपनी बहू के साथ घरेलू विवाद के चलते मारपीट की थी।बहू ने मवई थाना में पहुंच कर अपने ससुर तथा अपने देवर के विरुद्ध तहरीर दी।मामले की जांच करने उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह को भेजा गया।जांच में पिता पुत्र दोषी पाये गये।उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह ने राम सनेही तथा उसके पुत्र राम बरन को गिरफ्तार कर थाने ले आये।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिता पुत्र को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया।
Related Posts

