बाराबंकी/ लखनऊ । सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में पंपलेट बटवा कर लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम के अंतर्गत कालीचरण डिग्री कॉलेज थाना चौक व घंटाघर के सामने होल्डिंग लगवाई गई तथा कैंपवेल रोड पर एक दिवसीय वर्कशॉप व मोहान रोड पर कठपुतली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया । इसी क्रम में चौक से आगरा एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा के पास एक वॉल पेंटिंग का आयोजन भी किया गया । आयोजक बीनस प्रशिक्षण कला केंद्र बुखारा हरदोई रोड के पदाधिकारियों सहित क्षेत्रीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की , तथा कार्यक्रम 18 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलाया गया।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)