पालतू कुत्ते के नोचने से हुई 60 वर्ष बूढ़ी औरत की मौत

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

निघासन खीरी। तिकुनियां से सटे हुए ग्राम पंचायत कौलहोरी की निवासी माया देवी 60 वर्ष जो किसी कार्य से वहीं के निवासी जयमल सिंह के घर पर गयी थी। वहां से बाहर निकलते समय जयमल सिंह के पालतू कुत्ते ने माया देवी को बुरी तरह से नोचा वह चिल्लाती रही और तड़पती रही लेकिन उन्हें किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया। माया देवी को कुत्ते ने गले व पूरे शरीर में काटा जिससे मौके पर ही माया देवी की मौत हो गई। पता मिलने पर पहुंचे परिजनों में पुत्र सरवन कुमार,सेवक राम का रो रो कर बुरा हाल हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर तिकुनियां पुलिस पहुंच गई।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!