नगर पालिका परिषद की भूमि पर किया जा रहा है अवैध रूप से कब्जा नगर पालिका प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है
जनपद बहराइच की एक मात्र आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा की साफ सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे है नगर पालिका परिषद की संपत्ति पर लोग अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए हैं मगर नगर पालिका परिषद कोई भी कार्यवाही नही कर रहा है बताते चलें कि नगर पालिका परिषद की दोहरी भूमिका के कारण नगर के अधिकतर वार्डों की हालत खराब है नालियां उफनाई और पटी पड़ी होइ हैं सिर्फ अवैध कमाई का जरिया नगर पालिका परिषद बन चुका है बताते चलें कि शेख गढ़िया के नाम से पुरानी बाजार में अंजुमन इस्लामिया का एक बहुत बड़ा तालाब हुआ करता था जिसको चारो तरफ रहने वाले लोगों ने नगर पालिका परिषद में चढ़ावा चढ़ा कर मकान बनाने की परमिशन लेकर तालाब पर अवैध रूप से कब्जा करते हुए चले आ रहे हैं जिससे अंजुमन का तालाब अपना अस्तुत्व खोता जा रहा है नगर के विकास कार्य मे भेदभाव करने के कारण अधिकतर वार्ड विकास को तरस रहे हैं नालियां ,खडंजे सब जर्जर हालत में है नालियां पटी पड़ी हुई है और जिन वार्डों में कार्य भी कराया गया है वहां पर कमीशन खोरी पर ही कार्य कराया गया है जिस कारण मानक विपरीत ही कार्य किया गया है वार्ड नं 18 में नगर पालिका परिषद के कूड़े खाने पर एक भूमाफिया ने अवैध रूप से कब्जा करके रखा है जहां पर बाकायदा टीन शेड डालकर दुकान बना रखी है और किराए पर चलाई जा रही है वार्ड नं 13 व 14 में कोई भी विकास का कार्य नही कराया गया है जिस कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है नाली,खड़ंजा जर्जर हालत में है मगर न तो सभासद इस तरफ ध्यान देते हैं और न ही नगर पालिका अध्यक्ष ही इस तरफ ध्यान दे रहे हैं इस कारण लोगों में रोष व्याप्त है ।

