गोलहना में फिर घुसा तेंदुआ भैस के बछड़े को बनाया निवाला) (लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
तेंदुए का आतंक अभी भी जारी दहशत
मुर्तिहा / बहराइच कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम सभा सेमरी मलमला के मजरा गोलहना भगवान नगर में वन विभाग के लाख प्रयास के बाद भी तेंदुए का आतंक व्याप्त है।
प्राप्त समाचार के अनुशार आज सुबह भोर में ३ बजे भगवान नगर फार्म गांव के निवासी उमाशंकर पुत्र नौमन के घर के बाहर बने मवेशियों के बग्गर पर अचानक तेंदुए ने हमला कर भैस के बछड़े को निकट जंगल टांगिया में उठा ले गया। गांव वाले इकठ्ठा होकर पदचिन्हो द्वारा खोजना शुरू किया तो बछड़े की अधखाई हुई लाश जंगल में मिल गई। ज्ञात हो की अब तक लगभग ५ तेंदुए वन विभाग ने पकड़कर कतर्नियाघाट के जंगल में छोड़े है , मगर पुनः बार बार इसी इलाके में तेंदुए के हमले होना ग्रामीणों के लिए खतरनाक बन चुका है।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

