आज का बालक अपने समय से आगे है: नसरीन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं भावना को विकसित करना ही आज के युग की सर्वाधिक बड़ी आवश्यकता है तथा राष्ट्र निर्माण हम सब की प्रथम वरीयता होनी चाहिये। उक्त विचार पुलिस उपाधीक्षक शाहिदा नसरीन ने शहर के अज़ीमुददीन अशरफ इस्लामिया इण्टर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन करते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा कि उनकी यह भावना रही कि शिक्षा का गुणात्मक स्तर तेज़ी से गिर रहा है, परन्तु इस विद्यालय में आकर तथा विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों से पारस्परिक वार्तालाप करने के पश्चात वो इस नतीजे पर पहुॅची हैं कि आज का बालक अपने समय से आगे है यदि उसकों सही शिक्षा एवं दीक्षा प्रदान की जाए। उन्होने यह भी कहा कि हम सभी को अपने राष्ट्र को अग्रिम पंक्ति में ले जाने के लिये अपनी पूरी ऊर्जा का सदुपयोग करना चाहिये। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य मो. एहरार, खुर्शीद अहमद खान, अजय कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

