जिलाधिकारी बलरामपुर श्रीमती श्रुति ने किया रुपए 50 लाख व 10 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बलरामपुर | जिलाधिकारी बलरामपुर श्रीमती श्रुति द्वारा  रुपए 50 लाख व 10 करोड़  से अधिक लागत की  परियोजनाओं की समीक्षा  कलेक्ट्रेट सभागार  में की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त  संस्थाओं को परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण व समय से पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया गया। उन्होने समस्त कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को वित्तीय एवं भौतिक प्रगति के सापेक्ष उपभोग प्रमाण पत्र शासन को समय से भेजे जाने का निर्देश दिया गया।  जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजनाओं व निर्माण कार्यों की थर्ड पार्टी चेकिंग कराई जाएगी व गुणवत्तापूर्ण कार्य ना पाए जाने पर संबंधित करदाई संस्था के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।  जिलाधिकारी द्वारा  संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग की भवन व बिल्डिंग निर्माण कार्य की जानकारी रखनें व निर्माण कार्य की निगरानी किए जाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में  मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय बहादुर सिंह, डीएसटीओ संजीव कुमार ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एमके पांडे,जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, विद्युत, यूपीपीसीएल, सीएनडीएस, आरईस, यूपीआरएनएसएस, लोक निर्माण विभाग,यूपीसीडको, उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Don`t copy text!