उन्नाव रेप काण्ड की पुनरावृत्ति कर सकता है सपा नेता -जल्द ही जनपद बाराबंकी के कई सफेदपोश आयेंगे जद में।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स
गोण्डा पुलिस के सराहनीय कार्य से अभियुक्तों के मददगारों में खलबली अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए कई नेताओं की कर रहा है परिक्रमा
लखनऊ। एक तरफ उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के लिए तत्पर हैं वहीं समाजवादी पार्टी बाराबंकी (अल्पसंख्यक महासभा) के जिला उपाध्यक्ष मजलूम व बेसहारा नारी के साथ अपनी पहुंच व पैसों के बल पर बलात्कार जैसा घिनौनी हरकत करने के बाद पीड़िता पर नाजायज दबाव बनाकर, झूठी कहानी गढ़कर ब्लैकमेलिंग के मुकदमें में फंसाने की कोशिश कर रहा है, इस घटना उन्नाव रेप काण्ड की यादे ताजा हो जाती हैं। वही दूसरी तरफ गिरफ्तारी न होने से मुल्जिम के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं।
मालूम हो कि इस सम्बंध में एस0एम0 न्यूज से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था कि ‘‘ शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, जबरन कराया गर्भपात, मामला जनपद बाराबंकी के सपा नेता का’’ प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा की निवासी है। उसकी मुलाकात गोण्डा में रिजवान राईन से हुई और धीरे-धीरे सम्पर्क हो गया विपक्षी बात करता था और व्हाट्सएप कॉल आईएमओ नंबर से बातें करते थे और इसी दौरान पीड़िता के पिता का स्वर्गवास हो गया, इसी बीच सहानुभूति प्रकट करते हुए रिजवान राईन ने पीड़िता से कहा कि मेरी राजनैतिक पहुंच बहुत ऊपर तक है जनपद बाराबंकी के कई वरिष्ठ नेताओं से अच्छी जान पहचान है। मैं तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा और जल्दी ही शादी तुमसे करूंगा और आज से तुम मेरी पत्नी हों में बहुत जल्दी तुम से निकाह और कोर्टमैरिज कर लूंगा उसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार गोण्डा व जनपद-बाराबंकी में अपने आवास पर रिस्तेदारो के यहां लेकर गया और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा पीड़िता ने इसका विरोध किया और कहा कि शादी से पहले यह सब ठीक नहीं है विपक्षी आग उगला हो गया और कहा कि तुम्हारी समझ में नहीं आता है जब मैंने तुमको अपने दिल से पत्नी मान लिया है तो तुम मेरी पत्नी हो मजहब इस्लाम में दिल से इकरार करने को ही शादी कहते हैं और आज हमारा मूड बहुत खराब है अगर मना किया तो चेहरे पर तैजाब डाक जला देंगे । और इसी दौरान कई बार शारीरिक सम्बंध भी बनाया और जब प्रार्थिनी रिजवान के कृत्यों से गर्भवती हो गई तो कहा कि पहले गर्भपात कराऊँगा तब शादी करूँगा, नहीं तो पूरी बिरादरी में महिना कट जाएगी पीड़िता ने रिजवान की बातों पर विश्वास किया तब रिजवान ने जबरन दबाव बनाकर गर्भपात करवा दिया। उसके बाद से रिजवान ने गोण्डा आना ही बंद कर दिया और जब पीड़िता फोन करती है तब उसको गंदी-गंदी गालियां देते हुए जानमाल की धमकी देता है और कहता है पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष हमारे रिश्तेदार हैं और मेरे बहनोई का बाराबंकी में डंका बजता है और बड़े नेताओं के यहां हमारा उठना बैठना है और जितना पैसा चाहो ले लो लेकिन मुंह बंद कर लो नहीं तो तुमकों व तुम्हारे परिवार का अपरहण करवा सकता हूँ, डकैती डलवा सकता और हत्या भी करवा सकता हूँ। हमारे साथ में बहुत बड़े-बड़े गुण्डे हैं। पीड़ित ने उक्त प्रकरण की शिकायती प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ को भेजकर रिजवान से शादी कराने एवं उचित कार्रवाई करने की मांग की थी।
उपरोक्त खबर प्रकाशित होने के बाद मुल्जिम अपने मेली मददगारों को गोण्डा भेजकर कार्यवाही रूकवाने की भरसक कोशिश की किन्तु कोतवाली नगर गोण्डा पुलिस ने पीड़िता को न्याय दिलाने के उद्देश्य से आई0पी0सी0 की धारा 323, 376, 506, 417 में अभियुक्त रिजवान राईन के विरूद्ध मुकदमा दर्जकर लिया है, किन्तु गोण्डा व बाराबंकी जनपद के कुछ सफेदपोश मुल्जिम को बचाने की कोशिश कर रहे हैं तथा सुलाह के लिए बेजा दबाव बना रहे हैं और खुलेआम बिरादरी व क्षेत्र में घूम-घूमकर कह रहे हैं कि उन्नाव काण्ड की पुनरावृत्ति अब गोण्डा में होगी। अगर सुलाह नहीं किया या हमारे जेल जाने पर हमारे रिश्तेदार पीड़िता पर गाड़ी चढ़ा देंगे।अब देखना है कि क्या मुल्जिम अपने खूनी मंसूबे को अंजाम दे पायेगा या स्थानीय पुलिस पीड़िता की जानमाल की रक्षा करते हुए मुल्जिम को सलाखों के पीछे पहुंचायेगी, यह आने वाला वक्त ही बतायेगा।
नियुक्ति करते समय उक्त कथित नेता की गोपनीय जांच कराकर पर प्रदान किया होता तो उनकी खास को बट्टा न लगता।

ध्यान से देखिए इस माला पहने हुए आदमी को यह वही हैवान है जिसने अपने ही दूर के रिश्तेदार एक अबला नारी को शादी का झांसा देकर उसके साथ किया बलात्कार, पहले तो इस नेता ने मामले को बहुत दबाने की कोशिश की किन्तु जब मामला एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स में प्रकाशित हो गया तो गोण्डा पुलिस ने इस हैवान के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया। वहीं दूसरा चेहरा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बाराबंकी हाफिज अयाज का है, जो समाजवादी पार्टी की तन, मन, धन से सेवा कर रहे हैं और लगातार संगठन को मजबूत बना रहे हैं। अगर जिलाध्यक्ष ने नियुक्ति करते समय उक्त कथित नेता की गोपनीय जांच कराकर पर प्रदान किया होता तो उनकी खास को बट्टा न लगता। वहीं मुल्जिम रिजवान हाफिज अयाज के साथ मनोनयन होते हुए अपनी फोटोज को सोशल साइड्स पर वायरल करके खूब वाह-वाही बटोरी थी, वहीं वाह-वाही आज शर्मिंदगी का कारण समाजवादी पार्टी के लिए बन गई है।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स

