अवैध असलहे समेत मॉस के साथ एक गिरफ्तार, भेजा जेल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र मे कई किलो मॉस के साथ बाइक समेत एक अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने अभियुक्त को जेल रवाना कर दिया है। नवागत एसपी ने जिले की कमान संभालते ही अपराधियो के खिलाफ सख्त तेवर दिखाते हुवे जिले के समस्त थाना प्रभारियो को सख्त निर्देश दे रखे है। वही फतेहपुर कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य के अनुसार मुखबिर की सुचना मिली की एक आदमी मॉस बेचने के लिये जा रहा है। तुरंत कोतवाली प्रभारी ने अपने साथ उप निरक्षक कामेश राज कांस्टेबल रविंद्र यादव, यशपाल यादव, संदीप कुमार को लेकर मुखबिर के बताये जगह फतेहपुर देवा मार्ग ग्राम बसारा पहुचकर उसका इन्तिजार करने लगे। तभी कुछ देर के बाद वहां एक बाइक सवार गुजरा तो पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख वह वहाँ से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस टीम ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से लगभग 7 किलो मॉस व एक अवेध असलाह बरामद किया। पुलिस की पूछताछ पर उसने अपना नाम मो सईद पुत्र मो हनीफ निवासी फतेहपुर के कस्बा मछली मण्डी नालापार बताया। उसने ये भी बताया कि मॉस लेकर क्षेत्र में बेचने के लिये जा रहा था। पुलिस ने अभियुक्त मो सईद की बाइक बजाज प्लेटिना यूपी 41 आर 8285 को थाने लाकर सीज कर दिया और अवैध मॉस रखने के जुर्म में उसे पशु क्रूरता के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!