महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पर लगा रेप का आरोप
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330
महिला सिंगर ने बताया जान को खतरा
मुंबई, । महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता धनंजय मुंडे पर एक महिला सिंगर ने बलात्कार और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए दर्ज शिकायत की फोटो ट्वीट की. सिंगर ने महाराष्ट्र पुलिस पर उनके मामले को गंभीरता से नहीं लेने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और उनकी सांसद बेटी सुप्रिया सुले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए मुंबई की ओशिवारा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों पर मुंडे के खिलाफ उनकी शिकायत स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया है. सिंगर ने दावा किया है कि उनकी जान को खतरा है और अपने लिए मदद भी मांगी है. इस संदर्भ में महिला सिंगर ने मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को भी पत्र लिखा है और शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता का कहना है कि मामले में कोई भी एक्शन नहीं लिया गया है. उधर ओशिवारा पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि एक महिला ने मामला दर्ज कराया है. हालांकि पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने उनका मामला दर्ज नहीं किया है. खबरों के मुताबिक 10 जनवरी को इस बारे में शिकायत दर्ज कराई गई थी और 11 जनवरी को मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है. महिला सिंगर की शिकायत के मुताबिक धनंजय मुंडे सिंगर के जीजा हैं, जिन पर महिला सिंगर ने शादी करने के बहाने यौन शोषण और बलात्कार करने का आरोप लगाया है. महिला सिंगर ने लिखा है कि वो पहली बार 1997 में मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने घर पर धनंजय मुंडे से मिली थीं. वो तब लगभग 16-17 साल की थी. शिकायत के मुताबिक धनंजय मुंडे ने 1998 में महिला सिंगर की बहन से शादी की थी. 2003 में, धनंजय मुंडे ने महिला सिंगर के घर जाना शुरू कर दिया था, क्योंकि वो जानते थे कि पीड़िता घर पर अकेली रहती हैं. आरोपों के मुताबिक मुंडे ने उसके साथ बलात्कार किया, जब उसके घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं था और अगले कई दिनों तक उनका यौन शोषण भी किया. महिला सिंगर का आरोप है कि राकांपा नेता उन्हें रोज फोन करता और उन्हें विश्वास दिलाया कि वह उससे प्यार करता है. साथ ही मुंडे ने उसे बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर बनाने का भी लालच दिया.
Related Posts


