मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम भीरापुरवा मजरे मलौली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की हुई मौत पर मृतक की माँ की तहरीर पर मसौली पुलिस ने शव का पँचनांमा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भीरापुरवा मजरे मलौली निवासी मायादेवी पत्नी सतगुरप्रसाद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरे पुत्र अनिल कुमार का शव मेरे देवर रामप्रताप के घर मौजूद है जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
■ इलाज के बहाने बैनामा कराने का आरोप ■
मृतक अनिल कुमार की माँ मायादेवी ने अपने दो सगे भतीजे अजय कुमार, अजित कुमार पुत्र राम प्रताप पर आरोप लगाया है कि मेरे बीमार पुत्र अनिल कुमार को 22 दिसम्बर को इलाज के बहाने तहसील रामनगर लेजाकर गाटा संख्या 2262 रकबा 525 हेक्टेयर में से 1/5 भाग का बैनामा करा लिया और घर वापस न लाकर रिस्तेदारी आदि में रखा जिसका शव आज भोर विपक्षी घर से मिला है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

