अजीम अय्याम ए गम अय्याम ए अज़ाए फात्मीया की पहली मज़लिस सम्पन्न
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
दीन का मतलब है हलाल माल कमाओ उससेअपनी ज़रूरत पूरी करो और राहे हक़ में व ज़रूरत मंदों में खर्च करो जिन्हें खुदा पर भरोसा नहीं होता वो जमाखोरी करते हैं – सदफ़ जौनपुरी
बाराबंकी । दीन का मतलब है हलाल माल कमाओ उससेअपनी ज़रूरत पूरी करो और राहे हक़ में व ज़रूरत मंदों में खर्च करो । जिन्हें खुदा पर भरोसा नहीं होता वो जमाखोरी करते हैं । यह बात सदफ़ जौनपुरी ने इमामबाडा मीर मासूम अली में
अजीम अय्याम ए गम अय्याम ए अज़ाए फात्मीया की पहली मज़लिस को खिताब करते हुए कही ।उन्होने यह भी कहा कि हमारी जिंदगी तो हवसे माल से शुरू होकर हवसे माल पर खत्म हो जाती है । हमें खुदा ने जैसे आज अता किया है आगे भी अता करता रहेगा ये यक़ीन होना चाहिये । खुदा जब माल अता करे तो उसे ज़रूरत मंदों में खर्च करो ।मौलाना ने ये भी कहा हर खूब सूरत नारे के पीछे ज़रूरी नहीं कि खूब सूरत सोंच भी हो।सिर्फ नारे के पीछे नहीं दौड़ना चाहिये अमल भी देखना चाहिये।दबे कुचलो को बलंदी पर पहुंचाता है उन्हें उनका हक़ दिलाता है इस्लाम । हक़्क़े विलायत के मुतालबे की पासदार और फिदक की असली वारिस का नाम फातिमा है ।वारिसे ज़हरा जब आयेगा फिदक का हिसाब लेगा ।आखिर में मसायब पेश करते हुये कहा बादे रसूल फातिमा ज़हरा को एक पल भी करार न मिला ।बीबी पर किये गये ज़ुल्मों को सुनकर मोमनीन रोने लगे ।मजलिस से पहले मौलाना अली मेहदी ने पढ़ा-खिज़ां – खिज़ां थी कहीं ज़िक्रे लालाज़ार न था ,गुलों के रूख पर कोई रंग पायेदार न था। कशिश सन्डीलवी ने पढ़ा – ताज़ीम कर रही है नबूअत बतूल की , मालूम क्या तुम्हें नहीं अज़मत बतूल की । शक़ील सन्डीलवी ने पढ़ा – घर फातिमा ज़हरा का अजब शान का घर है,ये वही की मंज़िल है क़ुरआन का घर है । कलीम आज़र ने पढ़ा – रिश्ता है दीने हक़ का कुछ ऐसा बतूल से , हक़ सुर्खरू रहा है हमेशा बतूल से।बाक़र नक़वी ने पढ़ा – रोके कहती थी ये ज़हरा ऐ मेरे बाबा रसूल,इन मुसलमानों ने मुझको रन्ज पहुंचाए बहोत । इसके अलावा अयान सल्लमहू ने भी नज़रानए अक़ीदत पेश की । मजलिस का आगाज़ तिलावते कलाम पाक से मौलाना अली मेहदी ने किया । निज़ामत नये अन्दाज़ में हर शायर से पहले एक हदीस पेश कर मौलाना अली मेहदी ने की ।बानियाने मजलिस ने सभी का शुक्रिया अदा किया ।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

