भेलसर(अयोध्या)कड़ाके की ठंड व शीत लहर को देखते हुए लोगों को राहत दिलाने के लिए समाज सेवीनितेश सिंह ने अलाव की व्यवस्था कराई।
क्षेत्र के शिवनगर भिटवा चौराहे पर स्थित मुख्य मार्ग के विभिन्न जगहों पर बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए जगह जगह पर रूदौली तृतीय से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी नितेश सिंह ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था कराई।शीतलहर के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।लोगों में ठंडी का असर दिखाई पड़ रहा है।लोग चौराहे व दुकानों पर अपने दुकानों के सामने अलाव को जलाकर अपने आप को ठंड से बचाते नजर आ रहे हैं।रुदौली तृतीय से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी नितेश सिंह ने ठंड को देखते हुए भिटवा चौराहे पर अलाव जलाने के लिए व्यवस्था करवाई।नितेश सिंह के साथ किसानों के नेता भोला सिंह,जगन्नाथ सिंह,बहादुर,डॉक्टर सुभाष यादव,शिव कुमार रावत,अंकुर गुप्ता,जबीउल्ला खान आदि ने अलाव जलाने के लिए सहयोग किया।
Related Posts

