सम्पूर्ण समाधान दिवस 19 जनवरी को, डीएम, एसएसपी अलीगंज तहसील में सुनेंगे जनसमस्याएं
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330
एटा। जनता की समस्याओं, शिकायतों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के उद्देश्य से जिले की तीनों तहसीलों में 19 जनवरी को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह अलीगंज तहसील में, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र तहसील एटा में, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार जलेसर तहसील में उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को निस्तारित करेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील अलीगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद रहेंगे। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कोविड-19 की गाईडलाइन के अनुसार किया जाएगा।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

