सामाजिक समरसता का परिचायक बना खिचड़ी भोज

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व विकास वीर यादव की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)विधानसभा क्षेत्र रूदौली के श्रीकृष्णा आरटीएस कालेज ऑफ फार्मेसी नरौली में विशाल खिचड़ी सह भोज आयोजित किया गया।
मकर संक्रांति पर्व को लेकर सार्वजनिक उपक्रम एव निगम संयुक्त समिति विधानसभा उ.प्र. के सभापति व विधायक रामचंद्र यादव के द्वारा रविवार को कॉलेज प्रांगण में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया जिसमे हजारो लोगों ने खिचड़ी सह भोज का आनन्द लिया।जिले के तमाम नेताओ के साथ तमाम अधिकारियों ने भी खिचड़ी सहभोज में शिरकत किया।विधायक रामचंद्र यादव के साथ साथ पुत्र आलोक चन्द्र यादव व आदर्श चंद्र यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।साथ ही कॉलेज प्रांगण में भाजपा नेताओं व पर्यावरण प्रेमी के संस्थापक श्रवण कनौजिया के साथ परिसर में पारिजात,कपूर,सफेद चंदन,लालचन्दन,व रुद्राक्ष के वृक्ष का पौधा रोपण किया।
भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि यह पर्व हिंदू समाज में समरसता का पर्व है हिंदू समाज के सभी वर्गों के लोग मिलकर इस पर्व को मनाते हैं और संपूर्ण हिंदू समाज एकत्र हो ऐसा संकल्प भी लेते हैं।इस मौके पर भाजपा नेता खुन्नू पांडेय,मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी,प्रधान संघ जिला उपाध्यक्ष तेज तिवारी,अवध क्षेत्रीय मंत्री अजित प्रताप सिंह,मिल्कीपुर ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव,अमानीगंज ब्लॉक प्रमुख रामप्रताप यादव,मीडिया प्रभारी श्री कृष्ण सागर पाल,शिव कुमार पाठक,रघुनंदन चौरसिया,दिनेश पांडेय,अजय शुक्ला,श्रीनाथ यादव,डॉ एमके यादव,राजकिशोर सिंह,सचिन कसौधन मित्रसेन यादव,मीडिया प्रभारी श्रीकृष्ण सागर पाल व जनपद के अधिकारी कर्मचारी व क्षेत्र की जनता मौजूद रही।

Don`t copy text!