‘अयोध्या करती है आवाह्न, ठाठ से कर मन्दिर निर्माण’

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

सदर विधायक के नेतृत्व मे निकली प्रभात फेरी

बहराइच 21 जनवरी। राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत भाजपा जिला मंत्री डिम्पल जैन व सभासद प्रतिनिधि वैभव जैन के संयोजन में मोहल्ला ब्राहमणीपुरा व सखैय्यापुरा क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई। पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री एवं सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के नेतृत्व में प्रभात फेरी सीमा ग्लास सेंटर से शुरू होकर, भोलेश्वर नाथ मन्दिर, डालमिया धर्मशाला, गांधी इण्टर कालेज, हीरा सिंह मार्केट से भ्रमण करते हुए भाजपा जिला मंत्री डिम्पल जैन के आवास पर समाप्त हुई। प्रभात फेरी मेे शामिल भाजपा नेताओं के साथ आमजन ने ‘अयोध्या करती है आवाह्न, ठाठ से कर मन्दिर निर्माण’ के नारे लगाये। इस दौरान सभासद वैभव जैन, डिम्पल जैन, मंजू निगम, अंशुमान यज्ञसैनी, सभासद मनोज मिर्ची, मीना द्विवेदी, पूनम अग्रवाल, एकता जायसवाल, रमेेश जायसवाल, सूर्य कमल गुप्ता समेत काफी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!