मिशन शक्ति अभियान के तहत हुआ जागरुकता कार्यक्रम

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। आधुनिकता के बढ़ते दौर में सामाजिक विसंगतियों में भी काफी इजाफा हुआ है। दूसरे शब्दों में कहें तो आज के समय में मनुष्य जितनी तेजी से अंग्रेजी पद्धति अपनाता जा रहा है, उतनी ही तेजी से समाज में अप्राकृतिक घटनाएं आये दिन घटित हो रही हैं। अंग्रेजी पद्धति भारतीय संस्कृति, सभ्यता और शिष्टाचार पर हावी हो रहा है। लोगों को इसपर गहन मंथन की आवश्यकता है। खाशकर महिलाओं व युवतियों पर हो रहे सामाजिक अत्याचार व शोषण के विरूद्ध सरकार सजग हुई है। महिलाओं के विभिन्न उत्पीड़न के दृष्टिगत सरकार द्वारा सख्त कानून बनाए गए हैं। जिनपर विभिन्न गैर सरकारी संगठन व सरकारी की संस्थाएं कार्य कर रही हैं। इसी दिशा में राज्य सरकार द्वारा जनपद मुख्यालय पर स्थापित 181 महिला हेल्पलाइन(वन स्टाप सेन्टर) जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आज नगर स्थित साई इण्टर कालेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत वन स्टाप सेन्टर द्वारा छात्रों को घरेलू हिंसा के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वन स्टाप सेन्टर की मैनेजर रूबी श्रीवास्तव ने घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुरक्षा के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसी भी विषम परिस्थितियों में छात्राओं को महिला हेल्प लाइन 181 व वन स्टाप सेन्टर दूरभाष नम्बर 05248 297573 सम्पर्क कर सहयोग लेने के लिए प्रेरित किया। और जन जागरूकता की अपील की। महिला कल्याण विभाग से नेहा गुप्ता ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ के बारे में जानकारी दी। काउंसलर अमृता शर्मा ने भी बच्चों को जागरूक किया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!