गरीबो की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य: रोहिताश्व जन व्यापारी उद्योग व्यापार मंडल ने गरीबो को बाटे कम्बल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। कड़ाके की ठण्ड के चलते जहाँ एक ओर लोग ठिठुर रहे है। लेकिन प्रशासन द्वारा बांटे गये कम्बल तो कुछ ही लोगो को मिले है। वहीं जनपद के कई सामाजिक संगठनों ने पहल करते हुए रात रात क्षेत्र मे घूम घूमकर गरीबो को कम्बल वितरण कर रहे है। इसी क्रम मे जन व्यापारी उद्योग व्यापार मंडल उ.प्र की तरफ से लगातार सड़को के किनारे जिन्दगी बसर करने वाले गरीबो को ठंड से बचने के लिये कम्बल वितरण कर रहे है। प्रदेश महामंत्री जन व्यापारी उद्योग व्यापार मंडल उ.प्र/सभासद रोहिताश्व दीक्षित व अकुर जैन अपने साथियों के साथ शहर के प्रमुख चैराहे पर रात लगभग 11 बजे गरीबो को कम्बल बांटे। कम्बल पाकर जरुरतमंदो के चेहरे पर खुशियंा देखने को मिली। संगठन के प्रदेश महामंत्री रोहिताश्व दीक्षित ने बताया कि ऐसे मौके पर गरीबों की मदद करना सबसे पुण्य का काम है इससे भगवान खुश होते है। श्री दीक्षित ने आगे कहा कि संगठन में सभी धर्मों के लोग है, जो संगठन के लिये दिन रात मेहनत कर रहे है। कम्बल वितरण में मो. अकील मलिक, संतोष गुप्ता, मनीष गुप्ता, नितीश जैन, शशीकांत गुप्ता, रंजीत गुप्ता, रूपेश जैन, संतोष गुप्ता, हसन अब्बास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!