दलित समाज कांग्रेस पार्टी की धरोहर रहा है: पुनिया आयोजित चैपाल में बोले कांग्रेसी नेता

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। देश एवं प्रदेश की जुल्मी सरकार में दलित कही भी सुरक्षित नही है। समाज की बेटियो को सरेआम बहशी दरिन्दे दुष्कर्म करके हत्या कर रहे है। प्रदेश के मुखिया की दलित की बेटी तथा उनकी की जा रही हत्याओ पर खामोशी इस बात का संकेत है कि सरकार के संरक्षण में बहशी दरिन्दे फल फूल रहे है जिन पर लगाम लगाने की हिम्मत प्रशासन तथा पुलिस मे नही है। उक्त तीखी प्रतिक्रिया वृहस्पविार को पूर्व सांसद डा. पीएल पुनिया ने विकास खण्ड बंकी के ग्राम मुज्जफरपुर तथा विकास खण्ड मसौली के ग्राम बरगदही में अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष विजयपाल गौतम द्वारा आयोजित दलित चैपाल में व्यक्त की। इस मौके पर कांग्रेसी नेता तनुज पुनिया ने कहा कि आजादी के बाद आज तक दलित समाज के पास जो भी पूंजी है वह कांग्रेस पार्टी की देन है लेकिन विगत दशको से जब से आपने कांग्रेस पार्टी से अपना मोह भंग किया है आपकी पहचान मिट गयी है। कोई दल बाबा साहब के बनाये संविधान से खिलवाड कर रहा है और कोई दलित समाज को अपनी जागीर समझ कर सौदा कर रहा है। क्योकि दलित समाज कांग्रेस पार्टी की धरोहर रहा है। हम आज आपको निमंत्रण देने आये है कि कांग्रेस पार्टी ही आपकी हितैषी है। आप पूरी ताकत से तिरंगे के साथ आये कांग्रेस पार्टी का परचम आपकी मेहनत से लहरायेगा। आपके मान सम्मान की रक्षा कांग्रेस पार्टी करेगी। इस मौके पर राम हरख रावत, राम कुमार गौतम, अम्बरीश रावत, पवन यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!