सफाई कर्मी बन गया बाबू सहायक खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में तैनात रहता है सफाईकर्मी
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
सफाई कर्मी बोलता है कि डीपीआरओ तक है मेरी पकड़
बाराबंकी। विकासखंड पुरेडलाई में एक सफाईकर्मी अपनी दंबगई के चलते यहाँ के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। कोई ग्रामीण जब कोई काम से ब्लाक जाता तो वहाँ पर ये साहब कहने को तो सफाईकर्मी है, लेकिन ये अपने आपको बाबू से काम नहीं समझता है और शिकायतकर्ता से बत्तमीजी से पेश आता है। सफाई का काम छोड़कर ब्लाक में ही आफिस में पड़ा रहता है। जिसके बाद उसकी शिकायत जिलाधिकारी डॉ आदर्श पहुंच गई है। शिकायत गांव के ही कुछ लोगों ने कर कार्यवाही की मांग की है, आपको बता दे कि नियामतपुर गांव के राम अवतार रावत ने बाराबंकी के जिलाधिकारी को शपथ पत्र के माध्यम से शिकायत पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है राम अवतार रावत का कहना है कि पुरेडलाई के नियामतपुर ग्राम पंचायत के रहने वाले वीरेंद्र कुमार जो एक सफाईकर्मी है, जिनकी तैनाती कागजों में बांसगांव में है लेकिन यह अपने गांव में तैनात ना होकर सहायक खंड विकास अधिकारी पूरेडलाई के कार्यालय में जमे रहते हैं, और जमकर दलाली करते हैं, उन्होंने शिकायत पत्र में यह भी बताया है कि यह सफाई कर्मी कभी भी अपनी तैनाती पर ना जाकर मनमानी करते हुए आए दिन देखा जाता है, इसी क्रम में शिकायतकर्ता ने बताया है कि यह सफाई कर्मी सहायक खंड विकास अधिकारी में तैनात होने के चलते एक फर्म भी बना रखा है जो ग्राम प्रधानों के यहां से फर्जीवाड़ा कर मोटी रकम कमाकर तिजोरी भरने काम करता है जिसके ऊपर कार्यवाही होना चाहिए फिलहाल ऐसे में देखना बड़ी बात है कि इस सफाई कर्मी के खिलाफ क्या कार्यवाही शासन-प्रशासन करता है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

