दुष्कर्म, हत्या पर भाजपा की खामोशी चिन्ताजनक है: तनुज पुनिया सम्मेलन में बोले कांग्रेसी नेता

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भाजपा शासन काल में महिलाओ के साथ हो रहे दुष्कर्म तथा हत्याओ ने प्रदेश की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है। प्रदेश की कोई भी गली सड़क ऐसी नही है जहां पर महिलाएं अपने आपको सुरक्षित समझ सके। आज देश की आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनकर अपनी सुरक्षा खुद ही करनी पडेगी। देश तथा प्रदेश की भाजपा सरकार से महिलाये अपनी सुरक्षा की आस न रखे इनकी सोच महिला विरोधी है। महिला अत्याचार, उत्पीडन, दुष्कर्म, हत्या पर भाजपा की खामोशी चिन्ताजनक है। उक्त उद््गार कांगे्रस अनुसूचित जाति विभाग के मध्यजोन के कार्यकारी अध्यक्ष तनुज पुनिया ने शनिवार को विकास खण्ड बंकी के ग्राम जहांगीराबाद में महिला अध्यक्ष शबनम वारिस द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में कही। जिसकी अध्यक्षता साफिया बानो तथा संचालन रिंकी रावत ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डा. पीएल पुनिया की पुत्र बधु श्रद्ध पुनिया महिला सम्मेलन में मौजूद रही। श्री पुनिया ने कहा कि भाजपा की सोच ही महिला विरोधी है समय-समय पर इनके मुख्यमंत्रियो तथा आरएसएस के अनुयायियो द्वारा महिलाओ के खिलाफ ऐसी अशोभनीय टिप्पणी की गयी है जिसे बता पाना भी असंभव है। भाजपा के राज्य में देश का अन्नदाता आज दो महीनो से अपनी जमीन, फसल बचाने तथा तीन कृृषि कानूनो को वापस लेने की मांग को लेकर खुले आसमान के नीचे दिल्ली की सीमा पर संघर्षरत है इस आन्दोलन मे लगभग 76 किसान भाईयो ने अपनी शहादत दी है। आज उनके घर परिवार की महिलाओ बच्चो के ऊपर क्या गुजर रही है इसकी चिन्ता सरकार को नही है सरकार को तो सिर्फ अपने उद्योगपति मित्र ही नजर आ रहे है। भाजपा की सरकार में किसानो को सिर्फ तबाही मिली है उनकी आय को दुगनी करने का वादा करके सत्ता में आयी भाजपा सरकार में उनकी फसल की लागत नही मिल पा रही है। अब समय आ गया है कि 2022 में उत्तर प्रदेश से और 2024 में देश से भाजपा का सफाया करने का क्योकि भाजपा सरकार का नौजवान, आवाम, किसान, महिला विरोधी चेहरा और चरित्र जनता के सामने आ गया है। सम्मेलन मे मुख्यरूप से प्रीति शुक्ला, तस्लीमन खान, सोनम वैश्य, मीरा गौतम, मोमिना खातून, शिखा गुप्ता, सरोज रावत, बिन्दुमती, मनीषा रावत, आफरीन बानो, लज्जावती, सुमन देवी, शालनी रावत, आस्था यादव, राजकुमारी, सरिता, अंजली, संगीता रावत, आशा गौतम सहित सैकडो की संख्या मे महिलाये मौजूद थी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!