कस्तूरबा गांधी आवासीय मे राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। बालिका दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करपिया में छात्राओ को किया गया सम्मानित। मसौली क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करपिया में रविवार को वार्डन डॉ0 विभा मिश्रा की देखरेख में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की पास आउट छात्राओं को बुलाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसरों के बारे में प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान/प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष मंजू देवी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एव दीप प्रज्वलित कर मिशन शक्ति एव नारी सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एव छात्राओं से रूबरू होते हुए कहा कि जल जीवन हरियाली, नशा मुक्त वातावरण बनाने के लिए प्रदूषण मुक्त समाज की स्थापना जरूरी है। इस अवसर पर छात्राओं ने पोस्टर व चार्ट बनाये तथा मिशन शक्ति की अवधारणा के बारे में जागरूक किया गया। तथा विद्यालय से पास आउट हो चुकी छात्राओं के अभिभावकों को छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टॉफ एवं छात्राएं मौजूद रही।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

