अवैध असलहा फैक्ट्री का भण्डाफोड़, भारी मात्रा में असलहा व उपकरण बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर हेमन्त कुटियाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर वरूण मिश्र के नेतृत्व में थाना को0देहात व स्वाट टीम द्वारा अवैध असलहा बनाने की अवैध फैक्ट्री,भारी मात्रा में निर्मित अर्धनिर्मित तमंचा, तमंचा बनाने के उपकरण व कारतूस बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

आज दिनांक 25 जनवरी 2021 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात पंकज सिंह व स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर को0नगर के ग्राम कटिया पेट्रोल पंप के सामने बने कमरे से सुबह 5:00 बजे अभियुक्त प्रदीप कुमार उर्फ तोताराम वर्मा पुत्र रामसमुझ निवासी कटिया थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को अवैध रूप से असलहा बनाते हुए गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध निर्मित अर्धनिर्मित तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूस, तमंचा बनाने का उपकरण बरामद किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जो अवैध शस्त्र बनाने के साथ- साथ विभिन्न प्रकार का अपराध करता है । जिसके विरूद्ध जनपद के थानों मे कई आपराधिक मुकदमें पंजीकृत है ।
अभियुक्त का विवरण-प्रदीप कुमार उर्फ तोता राम वर्मा पुत्र रामसमुझ निवासी कटिया थाना को0नगर बलरामपुरबरामदगी का विवरण-
1-तमंचा 03 अदद 2-अर्ध निर्मित तमंचा 05 अदद 3-जिंदा कारतूस 01 अदद4-खोखा कारतूस 01 अदद 5-बैरल 09 अदद एवं तमंचा बनाने के समस्त उपकरणगिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-1- श्री पंकज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक को0देहात 2-नि0श्री दुर्गेश कुमार सिंह (स्वाट टीम)3-नि0श्री सत्येन्द्र बहादुर सिंह (स्वाट टीम)4-उ0नि0धर्मप्रकाश सिंह थाना को0 देहात 5-मुख्य आरक्षी बिरजू कुमार (स्वाट टीम)
6-मु0आ0 संजय निषाद को0देहात 7-म0आ0 श्वेता सिंह को0देहात

