उधार अंडा ना देने पर दंबगो ने पति पत्नी व बच्चे की पिटाई, ग्रामीणों में आक्रोश

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

निंदूरा बाराबंकी। उधार अंडे न देने पर दबंगों ने ठेले वाले की पिटाई कर दी। पति को पिटता देख बचाने पहुंची पत्नी व बच्चों की भी दबंगों ने लाठी डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया। घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम डिकोलिया निवासी रामजीवन ठेले पर अंडा लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार को दोपहर वह घर के बाहर ठेले पर अंडा बेच रहा था। इसी दौरान संतराम अपने दो साथियों के साथ ठेले पर खाने के लिए अंडा खरीदा।जब रामजीवन ने अंडे का पैसा मांगा तो वह गाली गलौज पर उतारू हो गया ।जिस पर दोनों में बहस होने लगी । बहस के बीच ही संतराम ने उसपर पास रखें डंडे से वार कर दिया।पति को पिटता देख उसकी पत्नी व बच्चे भी मौके पहुंच कर बीच बराव करने लगे ।इस बीच संतराम व उसके साथियों ने सभी की डन्डे व लात घूसों से पिटाई कर दी। जिसमें सुभद्रा 45,माया देवी 20 ,विमल 18, सुमित्रा 17 आदि गंभीर रुप से घायल हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया।घुंघटेर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अंडे उधार न देना को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!