विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है एबीवीपी: ओम कुमार

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन ही नहीं है यह देश का उज्जवल भविष्य है जो आज के युवाओं के चरित्र निर्माण का आधार है यह घने अंधेरे में अपनी रोशनी की किरण पुंज के सदृश्य है इसी कारण विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है यह विचार एबीवीपी जिला प्रमुख ओम कुमार वर्मा ने एक समारोह में व्यक्त किए।बदोसराय इकाई के एबीवीपी कार्यकर्ताओं के द्वारा नवनिर्वाचित जिला प्रमुख ओम कुमार वर्मा का स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।ओम कुमार वर्मा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला प्रमुख बनाए जाने के उपरांत उन्होंने एक कालेज में भव्य स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह संगठन दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जब वंदे मातरम् की गर्जना गूंजती है तो हर किसी का मन मस्तिष्क मां भारती के सम्मान में झुक जाता है व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र पुनर्निर्माण का ध्येय इस संगठन में निहित है जो हमेशा राष्ट्र हित के लिए कार्य करता है। इस अवसर पर महेश मौर्या नाजनीन बानो अतुल वर्मा प्राची गुप्ता निशा महिमा उत्तम कुमार प्रेम कुमार विपिन कुमार तथा योगेंद्र कुमार मौजूद रहे।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

 

Don`t copy text!