गणतंत्र दिवस पर सम्मानित हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मयोद्धा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। राष्ट्र का महापर्व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रफी अहमद किदवई स्मारक जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.एस.के.सिंह द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मयोद्धाओं को प्रशस्ति पत्र सौंप कर सम्मानित किया गया। चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता रेडियोलाजिस्ट डा.प्रदीप कुमार, लैब टेक्नीशियन दीपक वर्मा, एलटी रक्तकोष कफील अहमद, एल.ए. सनी वर्मा, काउंसलर पंकज वर्मा, सर्जन डॉ.एस.बी.सिंह, श्यामसुंदर पटेल, एस.एल.टी. राजाराम रावत, एस.एल.टी. शिवकुमार वर्मा, एस.एल.टी. सुरेशचंद्र वर्मा, एल.टी. आर.बी.सिंह, एल.टी. आनन्द शुक्ला, एल.टी.विवेकानन्द त्रिपाठी, एल.टी. विनोद कुमार, एल.टी.राकेश गौतम व स्टाफनर्स हरजीत कौर एवं एल.ए. शैलेश कुमार समेत स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित किये गये।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!