प्रतियोगिता में दामोदरपुर ने किया जीत से आगाज
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
त्रिलोकपुर बाराबंकी। गणतंत्र दिवस के अवसर ग्राम पंचायत जहांगीराबाद में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली दामोदरपुर प्रीमियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काटकर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अभिषेक वर्मा ने किया। टूर्नामेंट के आयोजको ने बताया की उद्घाटन मैच दामोदरपुर की यलो बॉयज टीम और फतेहसरांय की बैड बॉयज टीम के बीच में हुआ जिसमें बैड बॉयज टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 6 ओवर में 57 रन बनाए जिसके जवाब में यलो बॉयज ने 6 ओवर में 5 विकेट गवांते हुए 41 रन ही बना पाई। और इस तरह बैड बॉयज ने 16 रन से मैच जीत लिया। इस प्रतियोगिता में नैनामऊ ,भयारा, फतेहसराय, हापापुर, दामोदरपुर सहित कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक मैच 6 ओवर का होगा और फाइनल की विजेता उपविजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर पर टूर्नामेंट के आयोजक खुनखुन शर्मा, अभिषेक पटेल, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

