क्षेत्र में चोरो का आतंक, एक ही दुकान मे दो बार हुई चोरी पुलिस रात्रि गश्त की खुली पोल
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। बेलाहरा क्षेत्र मे मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक गुमटी का दरवाजा तोड़कर अंदर रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। गौरतलब है कि बीते माह भी चोरों ने इसी गुमटी का ताला तोड़कर करीब 15 हजार कीमत का सामान उड़ा दिया था। एक माह में लगातार दूसरी बार चोरी की वारदात ने स्थानीय पुलिस के रात्रि गश्त के दावों की हवा निकाल दी है, वही पीड़ित गुमटी मालिक ने पुलिस को तहरीर सौप कर कार्यवाही की गुहार लगायी है। घटना थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र की बेलहरा पुलिस चैकी अंतर्गत ग्राम कैथा की है। जहा मुख्य मार्ग पर बाबा इटिया शहीद का मजार है, वहीं पर पीड़ित अनुरूद्ध वर्मा पुत्र देशराज निवासी ग्राम पंचायत कैथा की पान की गुमटी रखी है। पीड़ित गुमटी मालिक ने बताया कि आज रात कुछ अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ने के प्रयास में पूरा दरवाजा ही तोड़ दिया और अंदर रखा पान मसाला बीड़ी सिगरेट उठा ले गए। पीड़ित की माने तो लगभग 1 माह पूर्व 24 दिसंबर को चोरों ने इसी दुकान का ताला तोड़कर लगभग 15000 रुपये का सामान उड़ा दिया था, अब एक बार फिर चोरों ने उसकी गुमटी को ही निशाना बना लिया। एक माह में दो बार चोरी की वारदात ने जहा पुलिस के चाक चैबंद सुरक्षा के दावों की हवा निकाल दी है वही रात्रि गश्त की भी पोल खोल कर रख दी है । वही लगातार चोरी की वारदातों से स्थानीय जनता में भय व्याप्त हो गया है और ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगा रहे हैं। वही पीड़ित गुमटी मालिक ने स्थानीय पुलिस चैकी पर तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगायी है। अब देखना ये होगा कि पुलिस इन बेखौफ और मनबढ़ चोरो के आतंक से स्थानीय जनता को कब तक राहत दिला पाती है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

