गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास,उमंग,उत्साह व प्रेम भाव एवं सद्भावना के साथ खुशनुमा माहौल में मनाया गया
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)गणतंत्र दिवस की 72 वी वर्षगांठ समूचे रूदौली क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास,उमंग,उत्साह व प्रेम भाव एवं सद्भावना के साथ खुशनुमा माहौल में मनाया गया व आपस में मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। शिक्षण संस्थाओं पर तिरंगा उनके प्रभारी अथवा प्रबंधक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया व मिठाइयां वितरित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन लोकगीत,भक्ति गीत,देश भक्ति गीत व राष्ट्रगीत के माध्यम से किया गया।
तहसील रुदौली मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी विपिन सिंह द्वारा ध्वजा रोहण किया गया।इस मौके पर तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,तहसीलदार न्यायिक मनोज कुमार सिंह,रजिस्ट्रार कानूनगो बाबूलाल,राजस्व निरीक्षक राम केवल यादव,अनुपम वर्मा,ब्रिजेश कुमार,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद द्वेदी,महामंत्री वेद तिवारी,साहबसरन वर्मा,राम भोला तिवारी,गया शंकर कश्यप,अब्दुल हई खान,इम्तियाज अहमद,शकील अहमद,लेखपाल सुभाष मिश्रा,यशवंत प्रताप,शौरव सिंह,रोशन कुमार सहित तमाम अधिवक्ता व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यालय उपनिबंधक पर उपनिबंधक चन्दन प्रसाद ने ध्वजारोहण किया।इस मौके पर एसके वर्मा(कक्कू बाबू)व अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।क्षेत्राधिकारी कार्यालय में पुलिस क्षेत्राधिकारी डाक्टर धर्मेन्द्र कुमार यादव ध्वजारोहण किया ध्वजारोहण के बाद सीओ ने मौजूद समस्त स्टाफ को संविधान की शपथ दिलाई।भेलसर चौकी में भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय ध्वजारोहण किया जहां भेलसर चौकी के सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।विकास खण्ड कार्यालय रुदौली में ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह ने ध्वजारोहण किया उक्त अवसर पर बीडियो अमित तिर्पाठी व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।कोतवाली रुदौली में कोतवाल कुलदीप तिवारी,थाना पटरंगा में थानाध्यक्ष रामकिशन राना,मवई थाना पर थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव,विकास खंड मवई मुख्यालय परिसर में खंड विकास अधिकारी मोनिका पाठक,नगर पालिका परिषद कार्यालय पर अध्यक्ष जब्बार अली ने ध्वजारोहण किया।इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रण विजय सिंह,सभासद मो0 सालिम,मो0 इरफ़ान खान सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।कटरा तिराहे पर सभासद प्रतिनिधि ग़ुलाम अन्सारी ने ध्वजारोहण किया यहां अतीक सिद्दीकी,शक़ील अन्सारी आदि मौजूद रहे।स्मार्ट क्लासेज़ में सैय्यद फ़ारूक़ ने ध्वजारोहण किया यहाँ वरिष्ठ नेता शहीम अहमद,शहाब अख़्तर एडवोकेट आदि मौजूद रहे।मुस्कान फाउन्डेशन पटरंगा पर प्रबंध निदेशक तबस्सुम सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया।पूर्व माध्यमिक विद्यालय अल्हवाना में ग्राम प्रधान मोहम्मद मुबारक ने ध्वजारोहण किया जहाँ विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय आज़ाद सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनौली में प्रधानाध्यापक अकील अहमद ने ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया उक्त अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अमरेंद्र प्रताप सिंह,सुजाता चौरसिया सहित समस्त स्टाप मौजूद रहा।मदरसा गौसिया बाजिदपुर में मरदसा के प्रबंधक सुल्तान अहमद ने ध्वजारोहण किया।जूनियर हाई स्कूल सीवन में प्रधानाध्यापक मोहम्मद अहमद ने ध्वजारोहण किया उक्त अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।मिलिनीयम एजुकेशनल एकेडमी भेलसर में विद्यालय के संरक्षक डाक्टर रियाजुल हक़ अंसारी ने ध्वजारोहण किया।

