सीमा विस्तार का ग्रामीणों ने किया विरोध
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर पंचायत सुबेहा के विस्तार में खानपुर ग्राम पंचायत के सहापुर व बड़ी चैकी आदि गांवों को जोड़े जाने के विरोध में शुक्रवार को सहापुर गाँव के सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब पड़ोस के गाँव को मिलाकर सुबेहा नगर पंचायत का विस्तार हो रहा है तो सहापुर व बडी चैकी जो कि सुबेहा से लगभग 5 किलोमीटर से ज्यादा दूर है उन गाँवो को क्यो जोडा जा रहा है। सभी ग्रामीणों ने कहा कि जब खानपुर गाँव के दो गाँव जिनकी आबादी लगभग 3000 व वोटर 1300 है जिनको मिलाकर ग्राम पंचायत खानपुर का आस्तित्व भी बना रहेगा ।सभी ग्रामीणों ने कहा कि जब पडोसी गांवो को मिलाकर सुबेहा नगर पंचायत की आबादी पूरी हो रही है, तो फिर दूर के गावों को जोड़ने का क्या औचित्य हैं। अगर हम लोगो की बात नही सुनी गयी तो हम सभी जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे। विरोध दर्ज करने वालो में मुन्ना सिंह, गया बक्श सिंह, चन्द्रभान सिंह, सदाशिव सिंह, ललिता सिंह, रामेश्वर सिंह, छेदन, धीमान आदि शामिल रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

