महिला आयोग सदस्य कुमुद जनपद में तीन को सुनेंगी जनशिकायतें
आलीमा शमीम अंसारी एसएम न्यूज24टाइम्स 9889609714
बाराबंकी। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया कि कुमुद श्रीवास्तव, सदस्य, राज्य महिला आयोग द्वारा तीन फरवरी 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे सर्किट हाउस, राजकीय गेस्ट हाउस बाराबंकी में महिला जनसुनवाई दिवस के अवसर पर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न एवं महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित घटनाओं के प्रकरणों की जनसुनवाई तथा डा0शुचिता चतुर्वेदी एवं डा.प्रीति वर्मा सदस्यगण, उ.प्र.राज्य बाल अधिकर संरक्षण आयोग लखनऊ द्वारा चार फरवरी 2021 को जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में बाल शिकायत निवारण दिवस का आयोजन कर नाबालिग बच्चों से जुड़ी शिकायतों की जनसुनवाई की जायेगी। जिन पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्या श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव, सदस्य, राज्य महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत करनी हो वे तीन फरवरी 2021 को सर्किट हाउसध्राजकीय गेस्ट हाउस बाराबंकी में प्रातः ग्यारह बजे तथा जिन्हें नाबालिग बच्चों से जुड़ी शिकायत डा.शुचिता चतुर्वेदी एवं डा.प्रीति वर्मा सदस्यगण, उ.प्र.राज्य बाल अधिकर संरक्षण आयोग लखनऊ के समक्ष प्रस्तुत करनी है वे चार फरवरी 2021 को दस बजे जिला पंचायत भवन सभागार में उपस्थित होकर अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकते है।आलीमा शमीम अंसारी एसएम न्यूज24टाइम्स 9889609714

