म्यामांर में तख्तापलट कर सत्ता पर काबिज हुई सेना, आग सांग सूकी और राष्ट्रपति म्यिंट समेत कई नेता गिरफ्तार
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
देश में एक साल के लिए आपातकाल लागू, संभावित विरोध को रोकने के लिए यंगून में चप्पे-चप्पे पर सैनिक तैनात
यंगून । म्यांमार में सेना ने तख्तापलट कर दिया है। इसके बाद देश नेता आंग सांग सू की और राष्ट्रपति यू विन म्यिंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। सेना द्वारा संचालित टीवी पर बताया गया है कि सेना ने देश को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही एक साल के लिए आपातकाल घोषित कर दिया गया है। पूर्व जनरल तथा उप-राष्ट्रपति मिंट स्वे को कार्यकारी राष्ट्रपति बनाया गया है। उन्हें सेना प्रमुख का भी दर्जा दिया गया है।
तख्तापलट के विरोध को कुचलने के लिए सड़क पर सेना तैनात की गई है। इसके साथ ही फोन लाइनों को बंद कर दिया गया है। इससे पहले एनएलडी के प्रवक्ता मयो न्यूंट ने कहा कि सेना ने राष्ट्रपति आंग सांग सू की और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को सोमवार सुबह छापेमारी कर हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया सुबह-सुबह राष्ट्रपति आंग सांग सू की और अन्य नेताओं को नींद से ‘उठा कर हिरासत में ले लिया गया। मयो ने आशंका जताई कि उन्हें भी जल्द ही हिरासत में लिया जा सकता है।
Related Posts

