मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक सम्पन्न

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782

बाराबंकी। रविवार को सपा कार्यालय पर यूथ ब्रिगेड शाफे जिलाध्यक्ष  जुबेरी की अध्यक्षता में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक निवर्तमान प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड दानिश सिद्दीकी एवं जिलाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा सरोज मौर्या की उपस्थिति में आहूत हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव रोहित कश्यप ने किया।     बैठक को संबोधित करते हुए शाफे जुबेरी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की जरूरत है, पद मिलना बड़ी बात नहीं है, यह कांटो भरा ताज है इसको हासिल करने के बाद बड़ी जिम्मेदारी को अंजाम देना पड़ता है। आगामी 13 फरवरी को होने वाले ‘समाजवादी महिला घेरा‘ कार्यक्रम में यूथ ब्रिगेड को भी बढ़-चढ़ कर जिम्मेदारी निभानी है और प्रदेश में हो रहे महिला उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज बुलन्द करनी है तथा सभी से मेरा आग्रह है कि 2022 चुनाव के लिए कड़ी मेहनत करें और सपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। इसी कड़ी में यूथ ब्रिगेड के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निवर्तमान प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड दानिश सिद्दीकी ने कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए यूथ ब्रिगेड की टीम को अभी से जनता के बीच में जाना होगा और उनकी हर दुःख दर्द को बॉटने का काम करना होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शाफे जुबेरी ने दीपक रावत को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्ति पत्र देकर स्वागत किया।      इस मौके पर राजीव सिंह, सुदेश मौर्य, देव सिंह, सलमान वारसी, दीपक रावत आदि सपाई मौजूद रहे।

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782

 

 

Don`t copy text!