गाजीपुर। नोनहरा थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया,थानाध्यक्ष नोनहरा शैलेंद्र प्रताप सिंह अपने हम राहियों के साथ क्षेत्र मे भ्रमणशील थे कि मुखबिर से एक गांजा तस्कर के बारे मे जानकारी मिली। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भँवरी मोड़ के पास स्थित मनोज यादव के भट्ठे के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस के पुछताछ मे अपना नाम भरत यादव पुत्र स्व०बल्ली यादव निवासी मेहरल्लीपुर उर्फ भगलापुर बताया।
अभियुक्त की पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो 800 ग्राम गांजा तथा 80 रूपये नकद बरामद हुआ है,अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है,गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ 2020 वर्ष मे भी एनडीपीएस एक्ट के तहत सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिह, उप निरीक्षक अभिषेक सिंह तथा कांस्टेबल अभिषेक शुक्ला द्वारा गिरफ्तार किया है।
Related Posts

