फखरपुर वि0ख0अंतर्गत नंदवल की बहुत पुरानी शाखा डाक घर नंदवल को नंदवल चौराहे पर शिप्ट किया गया।
अरसे से ग्राम नंदवल में शाखा डाक घर का संचालन गांव के अन्दर ठाकुर द्वारे में होता चला आ रहा था।इसी बीच नए पोस्ट मास्टर नरेंद्र वर्मा जी की पोस्टिंग हुई, उन्ही के अथक प्रयास से चौराहे पर आज शाखा का उदघाटन हुआ। जिसमें इंडिया पोस्ट बैंक के अंकित सिंह ने सुकन्या समृद्धि योजना, इंडिया पोस्ट बैंक व डिजिटल लेन देन के बारे में विस्तार से बताया, तथा कई बेटियों के सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोलकर पासबुक वितरण भी किया इस अवसर पर निरीक्षक डाक घर कैसरगंज रवि श्रीवास्तव, वर्शियर कैसरगंज कमाल अहमद विशिष्ट अतिथि राम सनेही भास्कर व तमाम लोग मौजूद रहे।
Related Posts

