दादी मां के जयकारों के साथ खूब बंटा प्रसाद मौनी अमावस्या पर हजारों मां भक्तों ने खाया प्रसाद
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर
हैदरगढ़ बाराबंकी। नमो नारायणी सेवा संस्थान के बैनर तले खूब बंटा राणी सती दादी का प्रसाद मां के भक्तों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा आरती पूजन के उपरांत भोग लगाकर किया गया प्रसाद का वितरण। प्रत्येक माह की अमावस्या को होने वाले दादी मां के भंडारे के क्रम में आज कस्बा हैदरगढ़ के सब्जी मंडी वार्ड में अनुज वस्त्रालय पर राणी सती दादी मां की झांकी सजाई गई उसके उपरांत आरती पूजन नारियल तोड़कर भोग लगाया गया फिर नमो नारायणी सेवा संस्थान से जुड़े मां के भक्तों ने पूड़ी सब्जी का वितरण कराया हजारों की संख्या में मां के भक्तों ने प्रसाद खाया चार बजे से देर शाम तक प्रसाद का वितरण होता रहा। नमो नारायणी सेवा संस्थान के अध्यक्ष राज कुमार झुनझुनवाला ने बताया कि राजस्थान में स्थित दादी मां के मंदिर के मुख्य व्यवस्थापक के निर्देशन में अनवरत प्रत्येक अमावस्या को कई वर्षों से मां का भंडारा चल रहा है। जब तक उनकी इच्छा होगी तब तक होता रहेगा। हैदरगढ़ के मेरे सहयोगी मां भक्तों द्वारा तन मन धन से कीमती समय निकालकर आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं। माता रानी सभी मां भक्तों की इच्छाएं जरूर पुर्ण करती है। आज के भंडारे में प्रमुख रूप से राजकुमार झुनझुनवाला राजेंद्र कुमार झुनझुनवाला शिव कुमार चतुर्वेदी अनुज अग्रवाल राजू अग्रवाल राम मिश्रा गणेश अग्रवाल अनामी मिश्रा सौरभ मिश्रा अनिल अग्रवाल रविंद्र अग्रवाल आशु अग्रवाल शिव सिंह संजीव गोयल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

