सपा ने ने खेल कूद के लिए अनेकों योजनाएं चलाई थी: गोप
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शहर के बाबू के. डी. सिंह स्टेडियम में जिला फुटबाल संघ द्वारा आयोजित प्रथम इशरत उल्लाह खां मेमोरियल अंतरमहाविद्याल (पुरुष) फुटबाल प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण प्रदेश पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने किया। फुटबाल प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमों ने भाग लिया और आज का फाइनल मैच सार्वजनिक इंटर कॉलेज हैदरगढ़ की टीम और डीएफए बाराबंकी के बीच खेला गया जिसमें डीएफए की टीम ने पहले एक गोल कर दिया, फिर हाफ टाईम के बाद डीएफए की टीम ने तीन गोल और कर दिए, इस तरह डीएफए को चार जीरो से विजेता घोषित कर दिया गया। पहले उप विजेता टीम को पूर्व कैबिनेट मंत्री ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। विजेता टीम को जीत की बधाई देते हुए उन्हें भी ट्राफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अरविन्द गोप ने कहा कि आज के परिवेश में खेल लोगों के लिए बहुत जरूरी हो गया है। जो इंसान खेल में रुचि रखता है तो, हमेशा स्वास्थ्य बना रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खेल कूद के लिए अनेकों योजनाएं चलाई थी। जिसमें ग्रामीण स्तर पर स्टेडियम का निर्माण कराना और ग्रामीण प्रीमियर लीग का भी आयोजन कराया था। जिससे गांव की प्रतिभाएं बाहर निकल कर आई।तमाम खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल भी बनवाएं और तो और अंतर्राष्ट्रीय ईकाना स्टेडियम भी बनवाया जो पूरे एशिया में सबसे सुंदर और बड़ा स्टेडियम है। इस दौरान मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, फुटबाल संघ के सरदार मंजीत सिंह, जुहेर अंजुम खां, सज्जाद, चंदन अस्थाना, अजय वर्मा बबलू, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, भवानी पाठक, अधिवक्ता दुर्गा बख्श सिंह, राजेश प्रताप सिंह राजू प्रधान व धनंजय सिंह फुटबॉल के कोच सहित तमाम खेल प्रेमी भी उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

