गांधी भवन में सरस्वती पूजन एवं व्याख्यान माला का हुआ आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। स्व. गोकुल प्रसाद एवं स्व. रामकुमारी सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा गांधी भवन में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पुरोहित पं अश्वनी कुमार मिश्र ने विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। पं अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि वसंत ऋतु हमारे जीवन में एक अद्भुत शक्ति लेकर आती है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इसी ऋतु में ही पुराने वर्ष का अंत होता है और नए वर्ष की शुरुआत होती है। शरद ऋतु की विदाई के साथ ही ऋतुराज का आगमन होता है यही बसंत प्रकृति का उत्सव है। समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार मनुष्य जीवन में यौवन आता है उसी प्रकार बसंत इस सृष्टि का यौवन है। भारतीय समाज की मिश्रित संस्कृति और सभ्यता को जनमानस की बीच जागृति करने के लिए ही अपने माता पिता की स्मृति में ट्रस्ट बनाया जिससे भारतीय संस्कृति और सभ्यता व परम्पराओं को जीवान्त बनाए रखा जा सके। हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के अयोध्या मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी ने कहा कि बसंत ऋतु हमें नई ऊर्जा, नई चेतना और नए उमंग का एहसास कराती है। इस ऋतु का सभी जीव जन्तुओं और मनुष्यों के जीवन में बड़ा ही महत्व है। भाजपा नेता भरत लाल सिंह ने कहा कि ल वसंत ऋतु हमारे जीवन में एक अद्भुत शक्ति लेकर आती है। इस ऋतु को ऋतुराज कहा गया है। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा करने वाला व्यक्ति ज्ञानवान और विद्यावान वाला होता है। कार्यक्रम का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजसेवी समीर सिंह, विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, अनुपम सिंह राठौर, विजय कुमार सिंह, प्रद्युम्न कुमार सिंह, चन्द्रिका यादव, ज्ञान प्रकाश तिवारी, नीरज दूबे, संतोष शुक्ल, मनीष सिंह, अभिषेक तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!