नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार पुलिस जुटी है खोज में।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

गाजीपुर। एक दस साल की किशोरी संग दुष्कर्म की सनसनीखेज खबर प्रकाश मिली है। यह घटना बहरियाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम करीब 5:45 बजे की है। आरोपित युवक शनिवार की सुबह तक गिरफ्त में नहीं आया था। वह पीड़िता के ही गांव का रहने वाला है। पीड़िता को जिला महिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस कप्तान डॉ.ओमप्रकाश सिंह खुद वहां पहुंचे और पीड़िता का हालचाल जाने और उसके परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी लिए।
किशोरी अपने घर के पास खेल रही थी। उसी बीच पड़ोस का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर में ले गया और उसके साथ जोर जबरदस्ती शुरू कर दिया। बालिका की चित्कार पर उसके घरवाले मौके पर पहुंचे। तब युवक भाग निकला। पीड़िता के शरीर पर जख्म बन गए थे। पुलिस उसे सीधे जिला महिला अस्पताल लेकर आ गई। मेडिकल जांच में उसके संग दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। युवक हाईस्कूल का छात्र बताया जा रहा है। इस दशा में वह भी कहीं नाबालिग तो नहीं है। इस सवाल पर पुलिस का कहना है कि इसका प्रमाणिकता उसके स्कूल सर्टीफिकेट से मिलेंगी।

Don`t copy text!