उधारी के रूपये मांगने पर ,दंबगों ने युवक की लाठी डंडों से पीटकर की हत्या

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बघौली/हरदोई।थाना क्षेत्र के थैली मजरा जासू गांव में बीती रात गांव निवासी एक युवक द्धारा उधारी के 1800सौ रूपये मांगना मंहगा पड़ गया ,जहां पर पर युवक के पडोस निवासी करीब आधा दर्जन दबंग लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी ,व उसके भाई और उसकी पत्नी को भी पीटकर घायल कर दिया ,पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है,वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है, पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


थैली गांव निवासी निवासी गुड्डू 40पुत्र सूबेदार गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करता था।जैसा की स्वजनों ने बताया की गुड्डू ने करीब तीन वर्ष पूर्व अपने पड़ोस निवासी प्रहलाद पुत्र मैकू के दामाद अनुज निवासी सैवली थाना कासिमपुर को 1800रूपये उधारी के रूप में दिए थे,जैसा की मृतक के भाई कमलेश ने बताया की गुड्डू ने प्रहलाद और उसके दामाद से कई बार अपने उधारी के पैसे मांगे,लेकिन उसको पैसे नहीं मिलें।गुड्डू ने मंगलवार शाम को भी प्रहलाद से पैसे मांगे जिस पर दोनों परिवारों में कहासुनी होने लगी,कुछ ही देर बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई,जैसा की कुलदीप का आरोप है इसी बीच प्रहलाद और उसके दो पुत्र सुरेंद्र सुनील ,साथ ही प्रहलाद के भाई के लड़के महेंद्र इंकेश व जयराम आदि हाथों में लाठी डंडा लेकर आए और गुड्डू और उसके भाई और उसकी पत्नी को पीटने लगे ।जिससे गुड्डू और कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए और कमलेश की पत्नी अरूना भी घायल हो गई।और दंबग मौके से फरार हो गए।सूचना पर पहुंची 112और थाना पुलिस मौके पर पहुंची । परिजनों का आरोप है की जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल गुड्डू और कमलेश को इलाज को ले जाने की बात कही ,जिस पर पुलिस वालों ने कहा की सुबह आयेंगे तब घायलों की डाक्टरी कर वाई जायेगी। हालांकि उसके कुछ ही देर बाद गुड्डू की मौत हो गई।मौत की सूचना पर थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।घटना को लेकर मृतक युवक की पत्नी सीमा और परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री है।

Don`t copy text!